फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp is best friend for farmer

सपा ही व्यापारी हितैषी, बसपा में जाना रही बड़ी भूल : कंछल

Tue, 31 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल Updated Tue, 31 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की सपा सरकार व्यापारी हित के कार्य कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष-पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। बिसौली गेट स्थित रामकृष्ण धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में व्यापारी नेता कंछल ने कहा कि आठ जिलों के दौरे पर निकले हैं।
विज्ञापन


संगठन को मजबूत बनाने, कमियां देखने व व्यापारियों की समस्या को खत्म करना है। कई जिलों में सांगठनिक चुनाव नहीं हो पाए हैं, लेकिन हर तीन वर्ष बाद चुनाव होना आवश्यक है। सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक स्थान पर चुनाव कराएं जाएंगे। सर्राफा व्यापारियों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी का संगठन विरोध करता है। जीएसटी का हम स्वागत करेंगे, लेकिन इसमें सुधार किया जाए। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की नीति पूरी तरह से व्यापारी विरोधी है। सपा से राज्यसभा सांसद रहे कंछल ने बताया कि सपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में जाना उनकी जीवन में सबसे बड़ी भूल रही है। व्यापारियों को 60 वर्ष बाद अटल व्यापारी पेंशन योजना दी जाए। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल, कृष्णगोपाल अग्रवाल, गोविंद गर्ग, राजीव वार्ष्णेय विनय सर्राफ, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, गिरीश रत्न, अनुराग मित्तल, राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed