फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp-bjp supporters clashed

Sambhal News: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दुकानों का किराया कम करने को लेकर सपा और भाजपा समर्थक भिड़े, जमकर मारपीट

Sat, 17 Jun 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 17 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
sp-bjp supporters clashed
के गांव रजपुरा की एक मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सपा-भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ा तो मस्जिद में ही जमकर मारपीट हुई। गांव में दहशत फैल गई। मार्केट बंद हो गई और लोग घरों में चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस में लड़ झगड़ रहे लोगों को खदेड़ा और तितर-बितर किया। रजपुरा थाने में तैनात सिपाही की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रजपुरा में स्थित मस्जिद में छह दुकानें किराए पर उठती हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल कुछ लोगों ने मस्जिद का किराया कम करने की मांग की थी। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। मस्जिद में मारपीट हुई। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इसी घटना को लेकर दूसरी बार मारपीट शुक्रवार की शाम को फिर से हो गई। इसमें एक युवक की कुछ लोग लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिपाही पूरन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें रजपुरा निवासी सलमान, असलम, जावेद, नासिर, अनीस, राशिद, इब्राहिम, अंसार, रहीस अहमद, तसलीम, उवैद, एक पक्ष के 10-15 अज्ञात और दूसरे पक्ष के 10-15 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed