फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP and BJP supporters clashed during Friday prayers

जुमे की नमाज में सपा-भाजपा समर्थक भिड़े: दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और लात-घूंसे, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 17 Jun 2023 01:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 17 Jun 2023 01:28 PM IST
सार

रजपुरा में स्थित मस्जिद में छह दुकानें किराए पर उठती हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल कुछ लोगों ने मस्जिद का किराया कम करने की मांग की थी। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया।

विज्ञापन
SP and BJP supporters clashed during Friday prayers
आपस में मारपीट करते सपा-भाजपा समर्थक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा की एक मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सपा-भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ा तो मस्जिद में ही जमकर मारपीट हुई। गांव में दहशत फैल गई। मार्केट बंद हो गई और लोग घरों में चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस में लड़ झगड़ रहे लोगों को खदेड़ा और तितर-बितर किया। रजपुरा थाने में तैनात सिपाही की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


रजपुरा में स्थित मस्जिद में छह दुकानें किराए पर उठती हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल कुछ लोगों ने मस्जिद का किराया कम करने की मांग की थी। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। मस्जिद में मारपीट हुई। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इसी घटना को लेकर दूसरी बार मारपीट शुक्रवार की शाम को फिर से हो गई। इसमें एक युवक की कुछ लोग लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सिपाही पूरन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें रजपुरा निवासी सलमान, असलम, जावेद, नासिर, अनीस, राशिद, इब्राहिम, अंसार, रहीस अहमद, तसलीम, उवैद, एक पक्ष के 10-15 अज्ञात और दूसरे पक्ष के 10-15 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद के किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सिपाही तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खि लाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। शाम के समय हुई मारपीट के दौरान घायल हुए युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। -आलोक सिद्धू, सीओ, गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed