फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Soon six court rooms will be constructed in the district court complex: SK Pachauri

शीघ्र जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा छह कोर्टों रूमों का निर्माण : एसके पचौरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Soon six court rooms will be constructed in the district court complex: SK Pachauri
चंदौसी। जनपद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति एसके पचौरी ने जिला न्यायालय का निरीक्षण किया तथा दो कोर्ट रूमों का लोकार्पण किया। न्यायमूर्ति एसके पचौरी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आठ करोड़ 22 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। जिनसे न्यायालय परिसर में छह कोर्ट रूमों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण में आचार संहिता का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे प्रशासनिक न्यायमूर्ति एसके पचौरी जिला न्यायालय पहुंचे। उन्होंने न्यायालय परिसर में बने दो नए कोर्ट रूमों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद न्यायालय में बने अधिवक्ताओं के चैंबर व न्यायालयों का निरीक्षण किया। बार रूम में संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायमूर्ति एसके पचौरी ने कहा कि कोर्ट रूमों का जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए कार्यदायी संस्था को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चैंबर दो मंजिलें बनाए जाएंगे। पहली मंजिल पर जिन लोगों के चैंबर हैं, उन्हीं को मिलेंगे। दूसरी मंजिल पर लॉटरी सिस्टम से वितरण किया जाएगा। जिसमें जिन अधिवक्ताओं के बार चैंबर नहीं हैं, उन्हें मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायमूर्ति एसके पचौरी ने न्यायालय परिसर में बने अधिवक्ताओं के चैंबरों का निरीक्षण किया। वह लोक अदालत में पहुंचे और वादों का निस्तारण के विषय में जानकारी की। इस दौरान जिला जज भानु देव शर्मा, अपर जिला जज चंद्रमणि मिश्रा, मुख्य परिवार न्यायाधीश कालीचरन, अपर जिला जज एनएन राय, सीजेएम कमलदीप, एसीजेएम विरेक अग्रवाल, सिविल जज सीनियर डिविजन बविता पाठक, सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक त्रिपाठी, जेएम विजय प्रकाश आदि सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed