फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Son cut off father s ear for not getting bike in Sambhal s Asmoli

बाइक की दीवानगी में अंधा बेटा: पिता की इनकार सुनकर आग बबूला हुआ लड़का, मारपीट के बाद मुंह से काटा कान

Sat, 01 Apr 2023 07:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, असमोली (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, असमोली (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

बहन की शादी में उपहार के रूप में देने के लिए पिता ने बाइक खरीदी थी। इसी के चलते बेटे ने भी बाइक खरीदने की जिद्द की, जिस पर उन्होंने इनकार कर दिया। इससे लड़का आग बबूला हो गया। 

विज्ञापन
Son cut off father s ear for not getting bike in Sambhal s Asmoli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर न्यावली में बाइक खरीदने के लिए रुपये न देने पर बेटे ने पिता के साथ मारपीट की और इसी दौरान कान काट लिया। घायल पिता थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

रूस्तमपुर न्यावली गांव निवासी रामौतार की बेटी की शादी नौ अप्रैल को होनी है। शादी में उपहार के रूप में देने के लिए रामौतार ने बाइक निकाली थी। इस पर बेटे अतर सिंह ने भी बाइक निकालने की बात कही। बताते हैं कि शनिवार की सुबह में बाप-बेटे में इसी को लेकर विवाद हुआ और मारपीट होने लगी। इसमें अतर सिंह ने अपने पिता रामौतार के कान को मुंह से काट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र में विवाद हुआ है। इसी दौरान बेटे ने अपने पिता के कान को काट लिया था। घायल पिता को अस्पताल भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed