फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   soft is not weak you

कोमल है कमजोर नहीं तू ...

Fri, 15 Mar 2019 01:30 AM IST
singh singh ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Published by: singh singh Updated Fri, 15 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
soft is not weak you
अपराजिता कार्यक्रम में बोलतीं शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाभियान के तहत गुरुवार को नगर के एलएसए स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है। सुरक्षित समाज में रहने का उसे हक है। महिलाओं  को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ खुलकर सामने आना पड़ेगा। ऐसा वातावरण बनाना है कि हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर बच्ची और महिला का हक है...। इस दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं ने महिला अपराधों के खिलाफ चुप्पी तोड़ने का संकल्प लिया। वहीं जिला खेल अधिकारी ने छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन

गुुरुवार को जोया रोड स्थित लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका शालिनी भारद्वाज ने महिलाओं और छात्राओं को सड़क, बस, राह चलते होने वाली छेड़खानी से घबराने के बजाए डटकर मुकाबला करने को कहा। बताया कि मनचलों को तभी सबक सिखाया जा सकता है, जब महिलाएं स्वयं मजबूत होंगी। उन्होंने महिलाओं को मन और तन से साहसी बनने की सलाह दी। जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने कहा कि देश दुनिया में महिलाओं ने अपनी लगन, प्रतिभा और परिश्रम से ऊंचाइयां हासिल की हैं। ऐसा कुछ नहीं है, जो बेटियां नहीं कर सकतीं। कहा कि महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अपराजिता अभियान नई मिशाल बनेगा। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेल में माध्यम बुलंदियां छूने की सलाह दी। एडवोकेट इफ्तेखार सैफी ने कहा कि अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। नारी सशक्तिकरण पर जोर देने की जरूरत है। कहा कि गलत को सहें नहीं और मुसीबत आए तो डरें नहीं। यदि कोई छेड़खानी  करता है, तो इसकी सूचना परिजनों को जरूर दें। समाज में व्याप्त बुराइयां हमारे लिए चुनौती हैं। लेकिन इन चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने की जरूरत हैं। आज सरकार ने महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन चला रखी हैं। जरूरत पड़ने पर छात्राएं या महिलाएं बेझिझक 1090, 181 नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या बताएं। मिनटों में पुलिस आपकी समस्या का समाधान करेंगी। इतना ही नहीं पुलिस विभाग शिकायतकर्ता का नाम और पता गोपनीय रखता है। इस दौरान 100 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed