फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   So far three dengue and eight malaria patients have been found in CHC

Sambhal News: सीएचसी में अब तक डेंगू के तीन और मलेरिया के आठ मरीज मिले

Thu, 11 Sep 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 11 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
So far three dengue and eight malaria patients have been found in CHC
चंदौसी सीएचसी में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन - संवाद - फोटो : स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को सम्मानित करते प्राचार्य।
चंदौसी (संभल)। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल बुखार के साथ ही डेंगू, मलेरिया और टाइफायड जैसी बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। सीएचसी में अब तक तीन मरीजों में डेंगू और आठ मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। चिकित्सक तीन दिन बुखार आने पर खून की जांच कराने के अलावा सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में हर रोज 900 से 1100 के बीच मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 200 से 250 के बीच मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व बदन दर्द के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार वायरल बुखार के ज्यादातर मरीज सामान्य बुखार समझकर एंटीबायोटिक दवा ले रहे हैं, लेकिन उनकी जांच कराने में किसी- किसी मरीजों में टाइफाइड व डेंगू की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि तीन दिन से ज्यादा बुखार न उतरने वाले मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है। सितंबर माह में ही डेंगू के करीब तीन और मलेरिया के लगभग आठ मरीज निकले हैं। सीएमएस ने बताया कि अगर किसी को तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ रहे हैं, तो यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही, लंबे समय तक हल्का या तेज बुखार, शरीर में कमजोरी, पेट दर्द, भूख न लगना टाइफाइड के लक्षण हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
ऐसे करें बचाव
- शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

- रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

- कूलर, गमले के अलावा घर में पानी को जमा न होने दें।

- डेंगू व टाइफाइड के लक्षण होने पर जांच जरूर करवाएं।

- मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर न सेवन करे, चिकित्सक से ही संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed