{"_id":"68c4819c0a46a845ce012cad","slug":"snake-bites-woman-and-elderly-farmer-on-farm-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126874-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खेत पर महिला और बुजुर्ग किसान को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खेत पर महिला और बुजुर्ग किसान को सांप ने डसा
विज्ञापन
संभल। बारिश के मौसम के बीच लोगों को सांप के डसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब कोतवाली क्षेत्र के नूरियो सराय में खेत पर काम करती महिला और कैला देवी क्षेत्र के गांव नारंगपुर में खेत पर ही बुजुर्ग किसान को सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर दोनों का इलाज शुरू किया। चंदौसी मार्ग पर स्थित गांव नूरियो सराय निवासी मुन्नी देवी ने खेत में भिंडी की फसल लगा रखी है। शुक्रवार की सुबह मुन्नी देवी खेत पर फसल की निराई कर रही थी। मुन्नी देवी का पैर सांप पर पड़ गया तो उन्हें सांप ने डस लिया। मुन्नी देवी ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए। लोगों ने मुन्नी देवी के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मुन्नी देवी को लेकर परिजन जिला अस्पताल आए।
दूसरा मामला कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर का रहा। गांव नारंगपुर निवासी 60 वर्षीय किसान धर्मपाल खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने धर्मपाल को डस लिया। परिजनों ने धर्मपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दूसरा मामला कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर का रहा। गांव नारंगपुर निवासी 60 वर्षीय किसान धर्मपाल खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने धर्मपाल को डस लिया। परिजनों ने धर्मपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन