फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SM College: Principal files case against eight people including management committee officials

एसएम कॉलेज : प्राचार्य ने प्रबंध समिति पदाधिकारी समेत आठ पर कराया केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
SM College: Principal files case against eight people including management committee officials
चंदौसी(संभल)। एसएम कॉलेज में प्राचार्य और प्रबंध समिति के बीच चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष समेत आठ नामजद और अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह मुकदमा पूर्व में निलंबित किए गए प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई को दिए शिकायतीपत्र में एसएम कॉलेज के निलंबित चल रहे प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रबंधतंत्र द्वारा महाविद्यालय की भूमि अवैधानिक रूप से बेचने शिकायत के संदर्भ में एक शिकायतीपत्र गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद को दिया गया। प्रकरण में जांच कराने के पश्चात समस्त तथ्य विश्वविद्यालय के संज्ञान में आए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव शशिभूषण का एक लिखित आदेश प्राप्त हुआ कि एसएम कॉलेज चंदौसी में प्रबंधतंत्र द्वारा की गई अवैधानिक गतिविधियों की जांच के पश्चात आई रिपोर्ट पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई किए जाने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

शिकायतीपत्र में बताया गया कि एसएम काॅलेज के प्रबंधतंत्र द्वारा झूठे तथ्यों पर एक अलग श्यामसुंदर मेमोरियल काॅलेज सोसाइटी नाम से बनाकर एसएम काॅलेज, की समस्त भूमियां निजी लाभ के लिए हस्तांतरित कर दीं। एसएम काॅलेज की अन्य भूमि पर समिति को क्षेत्राधिकार प्रदान कर दिया गया है, जबकि एसएम काॅलेज चंदौसी के द्वारा भूमि का सोसाइटी के नाम अंतरण किए जाने का कोई विधिक अधिकार प्राप्त नहीं है। 0.214 हेक्टेयर में पृथक प्रबंधन के अंतर्गत ला कॉलेज स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम अहमदाबाद कसौरा तहसील बिलारी जिला-मुरादाबाद की गाटा संख्या 02/3.416 हेक्टेयर, 71/ 0.259 हेक्टेयर, 91/0.113 हेक्टेयर भूमि एसएम काॅलेज के स्थान पर श्यामसुंदर मेमोरियल काॅलेज समिति का नाम अंकित करा दिया और 4.282 हेक्टेयर भूमि अर्थात 68 बीघा भूमि को विभिन्न व्यक्तियों को बेच दी दिया गया। इसके अलावा एसएम कॉलेज के बाहर सड़क किनारे बनी दुकानों में भारी-भरकम पैसा वसूल करके प्रबंधतंत्र द्वारा किराए पर दुकान दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय कुमार, आदित्य कुमार रस्तोगी, डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. अजय कुमार अस्थाना, अनुराधा, मीनाक्षी सागर, डॉ. अजय प्रकाश समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

-------
महिला उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद बड़ा था विवाद

एसएम कॉलेज के निलंबित प्राचार्य दानवीर सिंह और प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार का कॉलेज प्रबंध समिति से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में प्राचार्य और प्रोफेसर पर कॉलेज की एक महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद प्रबंध समिति ने प्राचार्य और प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से लगातार विवाद चला आ रहा है। प्राचार्य और प्रबंध समिति के बीच लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रह हैं।

---------



वर्जन:
महिला उत्पीड़न आदि को लेकर प्राचार्य के निलंबन के मामले में उन पर और प्रबंध समिति पर दबाव बनाने के लिए गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। महाविद्यालय की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जो मामले उठाए गए हैं वह कोर्ट के मामले हैं, उन्हें क्रिमिनल रूप दिया जा रहा है। कुल मिला कर दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है।

-संजय कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी, श्याम सुंदर मेमोरियल सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed