{"_id":"6522f8f41a6b13fcb709eb14","slug":"six-people-including-a-woman-injured-in-jackal-attack-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-3717-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गीदड़ के हमले में एक महिला समेत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गीदड़ के हमले में एक महिला समेत छह लोग घायल
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ड्योढ़ी के जंगल में गीदड़ों ने खेत पर गए किसानों पर हमला कर दिया। इसमें महिला अनीसा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर है। उसे मढ़न गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब गांव ड्योढ़ी निवासी अनीसा खातून पत्नी कमरुद्दीन अपने घर से गोबर पाथने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत में से निकले गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया तो गीदड़ भाग गया। इसके बाद खेत से चारा लेने के लिए गए सुनील कुमार पुत्र जसवंत पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर गीदड़ भाग गया।
गीदड़ ने तीसरा हमला खेत पर जाते समय नवीजान पुत्र जमील पर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। चौथा हमला खेत में काम करते समय बृजेंद्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह पुत्र अंतराम सिंह व नौवत सिंह पर किया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। एक ही दिन चार पांच बार गीदड़ के हमले की सूचना ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने गीदड़ की तलाश शुरू कर दी है।