फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six overhead tanks will be built with Rs. 170 crores, 270 km pipeline will be laid

Sambhal News: 170 करोड़ से बनेंगे छह ओवरहेड टैंक 270 किलाेमीटर पाइप लाइन बिछेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Six overhead tanks will be built with Rs. 170 crores, 270 km pipeline will be laid
नगर पालिका संभल - फोटो : नगर पालिका संभल
संभल। संभल पुनर्गठन पेयजल योजना के मूर्त रूप लेने पर शहर के 37 वार्डों में आने वाले समय में शायद पेयजल को लेकर दिक्कत नहीं रहेगी। इस योजना में न सिर्फ 270 किमी नई पाइप लाइन बिछाने का काम होगा बल्कि छह ओवरहेड टैंक निर्माण के साथ-साथ सात ओवरहेड टैंकों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इनके सहित अन्य कार्यों में प्रोजेक्ट के तहत 170 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही जल निगम काम शुरू कराएगा।
चार लाख से अधिक की आबादी वाले संभल शहर के कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति को लेकर दिक्कत है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने एवं भविष्य में और मजबूत पेयजल व्यवस्था नागरिकों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल निगम ने संभल पुनर्गठन पेयजल योजना को लेकर प्रस्ताव बनाया है। यह प्रस्ताव संभल शहरी क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति की दृष्टि से बेहतर बना देगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार, जल निगम ने शहर के 37 वार्डों को 14 जोन में बांटा है। एक जोन में वार्ड चार शहजादी सराय है, जहां पाइप लाइन को लेकर कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा 13 जोन में सात जोन वह हैं जहां पहले से ही ओवरहेड टैंक हैं लेकिन काफी पुराने हो चुके हैं। इन ओवरहेड टैंक की मरम्मत कराने की जरूरत है। जल निगम इन सात जोन में ओवरहेड टैंक की मरम्मत कराएगा। वहीं छह जोन को बांटते हुए उन क्षेत्रों में नए ओवरहेड टैंक बनाने का काम होगा। इनमें वार्ड 28 तश्तपुर, वार्ड 6 हल्लू सराय, वार्ड 27 हिंदूपुरा खेड़ा, वार्ड 24 शहबाजपुरा खुर्द, वार्ड 12 हयातनगर पश्चिमी और वार्ड 10 कोटला में नए ओवरहेड टैंक बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed