{"_id":"68c1e1d40067e6966a0b130d","slug":"six-crore-approved-for-naimisharanya-tirtha-kurukshetra-tirtha-and-manokamna-tirtha-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-126813-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नैमिषारण्य तीर्थ, कुरुक्षेत्र तीर्थ व मनोकामना तीर्थ के लिए छह करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नैमिषारण्य तीर्थ, कुरुक्षेत्र तीर्थ व मनोकामना तीर्थ के लिए छह करोड़ स्वीकृत
Thu, 11 Sep 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने संभल कल्कि देव तीर्थ समिति एवं पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
बुधवार को हुई बैठक में संभल के प्राचीन 68 तीर्थ व 19 महाकूपों को लेकर बातचीत की गई। जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप टमटा ने बताया कि कुरुक्षेत्र तीर्थ के विकास के लिए शासन की ओर से 1.75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जबकि मनोकामना तीर्थ के विकास के लिए 2.24 करोड़ और नैमिषारण्य तीर्थ के लिए 2.05 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
उन्होंने बताया कि प्राचीन कल्कि मंदिर व हरिबाबा धाम तथा मां कैलादेवी मंदिर के विकास कार्यों को लेकर भी बातचीत की गई। इस बीच डिप्टी कलक्टर सौरभ कुमार पांडेय की ओर से भारत रत्न, परमवीर चक्र व अशोक चक्र प्राप्त महान विभूतियों समेत शहीदों के लिए एक आर्ट गैलरी का सुझाव रखा गया। नैमिषारण्य तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ जी महाराज की ओर से परिक्रमा मार्ग के को ठीक कराने की बात रखी गई। डीएम ने परिक्रमा मार्ग ठीक कराने समेत बूढ़े बाबा व अन्य प्रमुख स्थानों की कनेक्टिविटी को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।