{"_id":"68aa10b486242699ce05263c","slug":"six-coaching-centres-found-operating-illegally-closed-down-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126199-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अवैध रूप से संचालित मिले छह कोचिंग सेंटर, कराए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अवैध रूप से संचालित मिले छह कोचिंग सेंटर, कराए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। डीआईओएस के निर्देश पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या ने टीम के साथ संभल में कोचिंग सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान छह कोचिंग सेंटर अवैध संचालित मिले, इन्हें तत्काल बंद करने, रजिस्ट्रेशन कराने और इनकम टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए। इसका पालन नहीं करने पर कार्रवाई को चेताया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज संभल की प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह ने शनिवार को टीम के साथ संभल में कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एक प्रतिष्ठित कॉलेज के शिक्षक के घर में भी अवैध रूप से कोचिंग संचालित मिला। संचालक एक-दूसरे को फोन के माध्यम से सूचित करने में जुटे रहे। इस बीच बच्चों से कह दिया गया कि शिक्षक एवं शिक्षिका का नाम भी नहीं बताएंगे। बच्चे सड़कों पर भागते हुए नजर आए।
प्रधानाचार्या ने बताया कि बहजाद कोचिंग सेंटर, एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर, चंद्र कोचिंग सेंटर, भटनागर क्लासेस, भास्कर क्लासेस, हर्षल कोचिंग सेंटर अमान्य रूप से संचालित मिले। इन्हें मौके पर बंद करा दिया और स्थायी रूप से बंद करने सहित अन्य निर्देश दिए गए। सोमवार को नोटिस जारी किए जाएंगे। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक राखी चौधरी, आदेश कुमार रहे।