फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   six arrested for cow slaughter

गो-हत्या करते पुलिस ने छह आरोपी पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
six arrested for cow slaughter
नखासा पुलिस के संग मौजूद हैं गोवंशीय पशुओं की हत्या में पकड़े गए छह आरोपी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव फूलसिंहा में गोवंशीय पशुओं की हत्या करते हुए आरोपी पकड़े गए हैं। मौके से कटा हुआ गोवंशीय पशु और एक जिंदा पशु मिला है। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही चालान किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह साढ़े छह बजे करीब नखासा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव फूलसिंहा में गोवंशीय पशुओं की हत्या की जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन

आरोपी पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर नाजिम, सालिम, बुरहान, नफीस और समर को पकड़ लिया। साथ ही मौके से एक सिर कटा गोवंशीय पशु, एक जिंदा पशु और हत्या करने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। जहां रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गो हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed