फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sisters returning after celebrating Bhaiya Dooj, huge crowd in buses

भैयादूज मनाकर लौट रहीं बहनें, बसों में भारी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sisters returning after celebrating Bhaiya Dooj, huge crowd in buses
चंदौसी। भैयादूज मनाकर बहनें लौट रही हैं। जिसके चलतेभारी भीड़ है और यातायात के साधन कम पड़ गए। बस स्टैंड पर यात्रा के लिए लोगों को धक्का मुक्की करनी पड़ी। इसके बाद भी सीट नहीं मिली और खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। हालांकि शाम तीन बजे के बाद भीड़ में कुछ कमी आई।
विज्ञापन

शनिवार को भैयादूज पर रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही थी। रविवार को भैयादूज मनाकर वापसी करने वालों की भीड़ रही। भैयादूज के अगले दिन बहनों को अपने भाइयों से मिलकर घर वापसी के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। चंदौसी में बस स्टैंड पर बसों में सीट नहीं मिली। बस स्टैंड परिसर में आते ही रोडवेज बस में सवार होने के लिए भीड़ दौड़ पड़ती। कोई खिड़की से तो कोई चालक की खिड़की से अंदर घुसकर सीट कब्जाने के प्रयास में लगा रहा। इसके बाद भी लोगों को सीट नहीं मिली। बस कम होने व सीट न मिलने पर लोगों में बस में खड़े होकर ही यात्रा की। बस में सवार होने के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

बसों के लिए किया इंतजार
चंदौसी में रोडवेज बस स्टैंड से मुरादाबाद, बदायूं, रामपुर, संभल, बिलारी को जाने वाली बसों की संख्या कम रही। इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। हालांकि शाम तीन बजे के बाद बसों में चल रही भीड़ में कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को त्योहार मनाकर वापसी वालों की भीड़ कम थी। जहां की भीड़ अधिक दिखाई दी, वहां के लिए बसों को संचालित किया गया। प्रयास किया गया कि यात्रियों को अधिक इंतजार न करना पड़े।
अनिल कुुमार मिश्रा, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed