फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sirsi Sadat Club defeated King Maker by 34 runs

Sambhal News: सिरसी सादात क्लब ने किंग मेकर को 34 रन से दी मात

Mon, 29 Apr 2024 04:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 29 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Sirsi Sadat Club defeated King Maker by 34 runs
सिरसी (संभल)। कस्बा स्थित जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर रविवार को चैंपियंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में सिरसरी सादात क्लब ने किंग मेकर को 34 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को चौधरी आरिफ ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को फाइनल मैच में सादात क्लब के कप्तान अरगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सादात क्लब ने 19.5 ओवर में 133 रन बनाए। जिसमें अतीब ने 26 रन और शबी ने 23 रन का योगदान दिया। किंग मेकर के गेंदबाज समीर, दानिश वारसी, फैजान और हैदर ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग मेकर की पूरी टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। सादात क्लब ने 34 रन से फाइनल मैच अपने नाम किया। किंग मेकर की ओर से दानिश वारसी ने 23 रन और हसन ने 22 रन का योगदान दिया। सादात क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अतीब और शजर ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। मैन ऑफ दी मैच अतीब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed