फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Siren rang in bank branch, stirred up people, case turned out to be technical fault

बैंक शाखा में बजा सायरन, लोगों में मचा हड़कंप, मामला तकनीकी खराबी निकली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Siren rang in bank branch, stirred up people, case turned out to be technical fault
गवां (संभल)। कस्बा गवां स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अचानक से बजे सायरन ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। जिससे बैंक के आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। आननफानन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामला तकनीकी खराबी का निकला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह चार बजे करीब पंजाब नेशनल की गवां स्थित शाखा में लगा सायरन तकनीकी समस्या के चलते अचानक बच गया। आसपास के लोगों को किसी घटना के होने का आभास हुआ और तत्काल पुलिस को सूचना दी। गवां चौकी के पुलिस कर्मी आनन फानन में मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद शाखा प्रबंधक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारी ने बैंक खोला। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सायरन को बंद किया जा सका। वहीं शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते सायरन बजा था। बैंक खोलकर जांच करा ली गई है। फिलहाल सायरन को बंद करा दिया और इंजीनियर को भी समस्या के समाधान के लिए बुलाया गया है। जिससे इस तरह की फिर लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed