फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sir I fell and broke my hand, cut off my duty

साहब! गिरकर हाथ टूट गया, मेरी ड्यूटी काट दीजिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sir I fell and broke my hand, cut off my duty
चंदौसी। साहब! कल में गिर गया और मेरा हाथ टूट गया है। हाथ में प्लास्टर बंधा है। मेरी ड्यूटी काट दीजिए, मेरा छह माह का बच्चा है। दूध पीता है, ऐसे में मैं कैसे ड्यूटी कर सकती हूं, मैं हाथ जोड़ती हूं, मेरी ड्यूटी हटा दीजिए। कुछ ऐसे ही कर्मचारी अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए गुहार लगाते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को बहजोई में रजपुरा रोड स्थित नवीन पुलिस लाइन में पोलिंग पार्टियां रवानगी के दौरान कंट्रोल रूम और अधिकारियों से चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारी फरियाद करते दिखाई दिए। पर किसी अधिकारी ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। जिम्मेदारी अधिकारी सीट से गायब रहे और शिकायत सुनने के लिए एक दूसरे पर टालते रहे।
विज्ञापन

केस- एक:
जनपद के कस्बा बबराला निवासी आलोक शिक्षक हैं। उनकी रिजर्व में पीठासीन अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने प्रशिक्षण भी पूरा लिया था और ड्यूटी के लिए तैयारी थे। बताया कि शनिवार को वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक फिसल गई और गिरने से दायीं हाथ में कोहनी के नीचे फैक्चर हो गया। हाथ पर प्लास्टर बंधा है। बोले, ऐसे में कैसी ड्यूटी कर सकता हूं। ड्यूटी कटवाने को वहां तैनात अधिकारियों से खूब गुहार लगाई, पहले उन्हें आश्वासन दे दिया गया। पर शाम तक आलोक की ड्यूटी नहीं काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो:
गाजियाबाद निवासी आकांक्षा परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। पति भी नौकरी करते हैं। आकांक्षा की चुनाव में ड्यूूटी लगी है और पीठासीन अधिकारी प्रथम बनाया गया है। आकांक्षा ने अधिकारी के हाथ जोड़ते हुए बोली, साहब छह माह का बेटा है। वह मेरा दूध पीता है। ऐसे में मैं बच्चे के साथ कैसे ड्यूटी कर सकती हूं। उसे में घर पर नहीं छोड़ सकती। इसके बावजूद अधिकारी ने एक भी न सुनी और काफी देकर तक अधिकारी के चक्कर लगाती रही।

कर्मचारियों की खूब हुई नोकझोंक
ड्यूटी कटवाने के लिए वहां काफी संख्या में कर्मचारी दिनभर अपनी शिकायत लेकर भटकते रहे। जिम्मेदार अधिकारी अपनी सीट से गायब रहे। वहां उनके स्थान पर बैठे अधिकारी एक-दूसरे के ऊपर ड्यूटी काटने की बात कहकर पल्ला झाड़ते रहे। इस दौरान कुछ कर्मचारियों की अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed