फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Singers spread their melodies in Surkshetra singing competition

Sambhal News: सुरक्षेत्र गायन प्रतियोगिता में गायकों ने बिखेरे सुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Singers spread their melodies in Surkshetra singing competition
चंदौसी। मेला गणेश चौथ के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड स्थित भूपाल रंगमंच पर दी एंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से सुरक्षेत्र सीजन -9 गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपने हुनर को शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री मंजू दिलेर और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय व उनके पति अखिलेश खिलाडी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 26 प्रतिभागियों ने टीम वैभव और टीम चंदू श्रीवास्तव के रूप में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम टीम वैभव से रहमान ने सजदा तेरा सजदा गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इसके पश्चात रिंकी सिंह ने ठाड़े रहियो बांके यार, स्पर्श ने ये रेशमी जुल्फें, विवेक ने सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं, ऋषभ राय ने इस तरह की आशिकी का आदि प्रस्तुतियां देकर खूब तालिया बटोरीं। निर्णायक मंडल में लोकपाल शर्मा, रितु गुप्ता व मशरूर ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन वैभव गोयल व संचालन सर्वेश चीनी ने किया। इस अवसर पर वैभव गोयल, मोहित शर्मा, चंदू श्रीवास्तव, आयुष कुमार, टिटेश काका, विशाल, मोहित वार्ष्णेय, विष्णु कुमार सहित श्री भूपाल विनायक गणेश मन्दिर ट्रस्ट व श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारी व सहयोगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed