{"_id":"62741fb19fe30d1f14460191","slug":"sib-raid-on-mentha-firm-goods-found-less-than-record-challan-of-ten-lakh-deposited","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: मैंथा फर्म पर एसआईबी का छापा, रिकॉर्ड से कम मिला माल, दस लाख का चालान कराया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: मैंथा फर्म पर एसआईबी का छापा, रिकॉर्ड से कम मिला माल, दस लाख का चालान कराया जमा
Fri, 06 May 2022 12:34 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 06 May 2022 12:34 AM IST
सार
खरीदे गए रिकॉर्ड से गोदाम व फैक्टरी में मिले माल से मिलान किया गया। टीम को रिकॉर्ड से कम माल मिला। टीम ने फर्म स्वामी से दस लाख रुपये का चालान जमा कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच) ने चंदौसी के अक्रूरजीपुरम में स्थित एके ट्रेडिंग एंड मल्टीकोमोडिटी मेंथा फर्म, गोदाम व कार्यालय पर छापा मारा। करीब साढ़े सात घंटे तक की जांच में टीम को रिकॉर्ड से कम माल बरामद हुआ। मौके पर ही टीम ने दस लाख रुपये का चालान जमा करा लिया। साथ ही जांच के लिए रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर ग्रेड-1 कमलेश्वर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में एसआईबी की टीम रामबाग रोड स्थित एके ट्रेडिंग एंड मल्टीकोमोडिटी मेंथा फर्म पर छापा मारा। टीम कुछ पदाधिकारी एक साथ फर्म के सामने स्थित गोदाम और शहर के बीच अक्रूजी प्लाजा स्थित कार्यालय पर पहुंच गए। टीम ने सबसे पहले रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लिया। साथ ही फर्म स्वामी से आवश्यक खरीद फरोख्त का रिकॉर्ड मांगा। टीम के सदस्य जांच में लगे रहे। शाम करीब साढ़े सात घंटे तक लंबी जांच की।
विज्ञापन
खरीदे गए रिकॉर्ड से गोदाम व फैक्टरी में मिले माल से मिलान किया गया। टीम को रिकॉर्ड से कम माल मिला। टीम ने फर्म स्वामी से दस लाख रुपये का चालान जमा कराया। टीम ने जांच के लिए पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है, जांच कर कार्रवाई की बात कही है। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर मोहम्मद इल्यास, डिप्टी कमिश्नर आरके खरूला, डॉ. लोमेश कुमार रहे।
विज्ञापन
बाहरी लोगों ने नहीं आने दिया फर्म के अंदर, कार्रवाई से मचा हड़कंप
टीम ने मेंथा फर्म पर छापा मारा। अधिकारियों की गाड़ी को देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई तथा अंदर घुसने लगी। टीम ने सभी को फर्म के गेट से बाहर निकाल दिया और किसी को अंदर नहीं जाने दिया। टीम कार्रवाई से मेंथा व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारी दिन भर फोन करके एक दूसरे टीम व उसकी कार्रवाई के विषय में जानकारी लेते रहे।
मेंथा फर्म की जांच की है। रिकॉर्ड के मुकाबले स्टॉक कम मिला है। स्टॉक कम मिलने पर दस लाख रुपये का चालान जमा कराया गया है। रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के जो गड़बड़ी मिलेगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- कमलेश्वर प्रसाद वर्मा, एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मुरादाबाद।