{"_id":"68a784ab0aba10b01709e880","slug":"shri-ram-katha-was-organized-along-with-kalash-yatra-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122357-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का आयोजन
विज्ञापन
चंदौसी में श्रीराम कथा से पहले कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु - संवाद
- फोटो : Samvad
चंदौसी। श्री गीता सत्संग भवन में बृहस्पतिवार शाम श्री राम कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह के समय ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पीले वस्त्र धारण की हुई महिलाएं अपने सिर पर कलश रख शामिल हुईं। मुख्य बाजारों व गलियों से गुजरती हुई शोभायात्रा श्री गीता सत्संग भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां विधिविधान से कलश की स्थापन की गई।
श्रीराम कथा के पहले दिन कथा वाचक आचार्य रामनिवास महाराज ने बताया कि मानव जीवन ईश्वर की अमूल्य रचना है जो हमें परमात्मा ने प्रदान की है। इसी जीवन में ही अपनी व प्रभु परमात्मा की अनुभूति हमें प्राप्त कर लेनी चाहिए और इसकी विधि हमें अनुभूति प्राप्त करने वाले संत ही बता सकते हैं। कथा वाचक ने बताया कि मानव का प्रथम कर्तव्य क्या है, यह जानने व अपने जीवन में उतारकर जीवन जीने की कला सत्ताधारी संत ही प्रदान कर सकते हैं।
कथा के बीच-बीच में सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। इस अवसर पर उमेश सैनी, अजय सैनी, दिव्यांशु सैनी, सुबोध यादव, यादराम सैनी, हरिशंकर राव, जीवन शास्त्री, अनिल वाष्र्णेय, वंदना गुप्ता, रिंकू वाष्र्णेय, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।