फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shri Ram Barat procession taken out with pomp

धूमधाम से निकाली गई श्रीराम बरात शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:03 AM IST
सार

श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कई थानों की पुलिस मौजूद रही।बृहस्पतिवार को धनुष यज्ञ व श्रीराम जानकी विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया।

विज्ञापन
Shri Ram Barat procession taken out with pomp

विस्तार

श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्रीराम बरात शोभायात्रा नगर पालिका मैदान से निकाली गई। शुभारंभ डॉ. अरविंद गुप्ता ने विधिवत पूजन करके किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, शेरावाली मां की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्रीराम की बारात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा नगर पालिका मैदान से शुरू होकर तुलसी मानस मंदिर से पूजा करने के बाद शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, एजेंटी तिराहा, आर्य समाज रोड से बाजार गंज, मनोकामना मंदिर रोड से कल्कि विष्णु मंदिर से मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां धूमधाम से भगवान श्री राम का विवाह सीता माता के साथ हुआ। इसमें संजय गुप्ता पोली, लक्षित सिंघल, राहुल शर्मा, अनुराग गुप्ता, कमलकांत तिवारी, पूरन त्यागी, शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत नरौली के मोहल्ला हाथी खाना स्थित कोठी वाले मैदान से श्रीराम बारात निकाली गई। शुभारंभ कुंवर राघवेंद्र सिंह, कुंवर उपेंद्र सिंह, कुंवर शैलेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

फोटो::
कलाकारों ने किया धनुष यज्ञ व श्रीराम जानकी विवाह का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी/रजपुरा/गवां। चंदौसी के रामबाग धाम पर श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीरामलीला नाट्य परिषद के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को धनुष यज्ञ व श्रीराम जानकी विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। रजपुरा में आयोजित रामलीला महोत्सव में भरत मिलाप का मंचन दिखाया गया। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्बा गवां में श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में श्रीराम वनवास की लीला का भावविभोर मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed