{"_id":"621536bea8a9b97a6e1aa20d","slug":"shri-hari-baba-leela-sthali-21-kosi-parikrama-started-sambhal-news-mbd4196557146","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री हरि बाबा लीला स्थली 21 कोसीय परिक्रमा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरि बाबा लीला स्थली 21 कोसीय परिक्रमा शुरू
विज्ञापन
कस्बा गवां में श्री हरि बाबा की परिक्रमा के दौरान बाबा हरि के दर्शन करते लोग।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां(संभल)। गुन्नौर तहसील के गांव मोलनपुर स्थित श्री हरि बाबा बांध धाम से 21 कोसीय परिक्रमा का आयोजन किया गया। श्री हरि बाबा धाम में हर वर्ष 21 कोसीय परिक्रमा आयोजित की जाती है। काफी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल होते हैं।
मंगलवार की सुबह हरि पूजा के बाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लीला स्थली नवम परिक्रमा में ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिक्रमा को भव्य बनाते हुए हरि बोल हरि के जयकारों से भक्तिमय बना दिया। वहीं जगह-जगह रथ पर स्थापित हरि बाबा की प्रतिमा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर परिक्रमा का स्वागत किया। मान्यता है कि हरि बाबा ने फाल्गुन कृष्ण षष्ठी के दिन अनेकों दिव्य लीलाओं के रूपों में दर्शन दिए हैं।
हरि बाबा ने श्री राम द्वारा बनाए गए राम सेतु बांध की तर्ज पर गुन्नौर तहसील के बाढ़ ग्रस्त इलाके में 40 किलोमीटर का बांध निर्माण श्रमदान से बनवा कर खादर प्रांत की बाढ़ से रक्षा की। हरि बांध धाम से परिक्रमा प्रारंभ होकर गांव सिलारे, उमेदपुर, गर्यो, मुटैना, बेलबाबा, ईसापुर आदि गांवों में दोपहर का भोजन करने के बाद बरौरा, भिरावटी हरि बाबा मंदिर, हिरौनी, सैडोरा गांव से गुजरते हुए रजपुरा के शिशु मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। बुधवार की सुबह छह बजे रजपुरा से चलकर चन्दूनगला, तौमी, सुंदरपुर, डुप्टाकला, सिसौना, दीपपुर से मोलनपुर होकर वापस श्री हरि बाबा बांध धाम पर पहुंचेगी।