फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shot while making video

विवाद का वीडियो बनाते समय लगी थी शिवा को गाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
shot while making video
संभल। चार दिन पहले चुनावी रंजिश के चलते हुए विवाद में गोली चली थी। इसमें तीन लोगों को गोली लगी थी। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। इसमें एक 20 वर्षीय युवक था। जो विवाद की वीडियो बनाते समय घायल हुआ था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। घायल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक वीडियो बनाता दिख रहा है इसी दौरान गोली आकर लगती है। वीडियो में युवक पापा-पापा कहकर चिल्लाता है और गोली मारने वाले आरोपी का नाम लेता है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिसौना में दस जुलाई की दोपहर को चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक राहगीर की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि गांव निवासी शिवा और किरनपाल घायल हो गए थे। सोमवार को उपचार के दौरान शिवा की भी मौत हो गई। मंगलवार को शिवा का वीडियो सामने आया है। इसमें वह विवाद का वीडियो बनाता दिखता है। इसी दौरान वह किसी को ललकारता है और एक गोली उसके पेट और कमर की साइड में आकर लगती है। मोबाइल नीचे गिर जाता है और खून निकलता वीडियो में दिखता है। गोली लगने के बाद शिवा पापा-पापा चिल्लाता है और गोली लगने की बात कहता है। साथ ही गोली मारने वाले आरोपी का नाम भी लेता है। बहजोई इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक जिस व्यक्ति श्रीपाल का नाम वीडियो में ले रहा है उसको जेल भेज दिया है। एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed