फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shiv temple freed from encroachment, people from other community had encroached upon it

Sambhal News: शिव मंदिर को कराया गया अतिक्रमण मुक्त, दूसरे समुदाय के लोगों ने किया था कब्जा

Mon, 16 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 16 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shiv temple freed from encroachment, people from other community had encroached upon it
संभल। नगर के खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर भले सुरक्षित रहा, लेकिन दूसरे समुदाय के कई लोगों ने मंदिर के परिसर में कब्जा कर लिया था। एक व्यक्ति ने मंदिर परिसर में बैठक बना ली थी। दूसरे व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया था। इसी तरह कई मकानों के छज्जे भी मंदिर परिसर में निकाल लिए गए थे। तालाबंद मंदिर को पूरी तरह अतिक्रमण से घिरा था।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाया है। जो बैठक बना ली थी उसको तोड़ दिया है और दरवाजा बंद कर दिया है। इसी तरह जो छज्जे निकाले गए थे उन्हें भी तोड़ा गया है। मंदिर के आसपास हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया है। पुरानी बाउंड्री जो जर्जर हो गई थी उसको भी तोड़ा गया है। नए तरीके से बाउंड्री बनाई जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी बन सके। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे परिसर में लगाए गए हैं। डीएम ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी बैठाए गए हैं। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

तालाबंदी मंदिर पर हुई और कब्जा बढ़ता चला गया
प्राचीन शिव मंदिर पर ताला लगा तो कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद होते चले गए, इसलिए किसी ने छज्जा निकाल लिया तो किसी ने दरवाजा बना दिया। समय के साथ यह कब्जा और ज्यादा बढ़ सकता था। यह कब्जा शहर में अशांति का भी कारण बन सकता था। समय रहते पुलिस प्रशासन की ओर से यह पहल कर सभी विवादाें को विराम दिया गया है। हिंदू समाज के लोग प्रशासन की इस पहल की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed