फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shiv procession taken out with pomp, welcomed everywhere

धूमधाम से निकाली शिव बरात, जगह-जगह हुआ स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shiv procession taken out with pomp, welcomed everywhere
सरायतरीन में शिव बरात में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : SAMBHAL
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को सरायतरीन स्थित पक्का बाग से शिव बरात धूमधाम के साथ निकाली गई। इसमें भक्तों की भीड़ रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शिव बरात का स्वागत किया गया। देवी-देवताओं की अनेक झांकियां शामिल रहीं। राधा कृष्ण के रूप में सजकर कलाकारों ने सुंदर नृत्य किया। बरात मुख्य मार्गों से होते हुए वापस पातालेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। इसके बाद भगवान शंकर व माता पार्वती का विवाह हुआ। इसमें भक्तों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को सरायतरीन स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रपाल, राजेश सिंघल, रामकेहर आर्य, कमल कौशल वार्ष्णेय व अनिल सैनी ने शिव बरात का शुभांरभ किया। शिव बरात मंदिर से प्रारंभ होकर सरायतरीन के मोहल्ला चकली से होते हुए पुलिस चौकी, मंगलपुरा से बाजारगंज होते हुए वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शिव बरात में बाबा भोले नाथ की नंदी पर सवार झांकी मुख्य आकर्षक का केंद्र रही। इसके अलावा राधा कृष्ण, मयूर नृत्य, काली का अखाड़, एटा की स्वचलित झांकियां, अघोरी अखाड़ा, महिषासुर वध, नूर बैंड, ताशा, व इलेक्ट्रिक बग्गी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। शिव बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान मंहत जुगल किशोर मिश्रा, कपिल सिंघल, मूलचंद्र, अमित वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, सुमित सर्राफ, गिरीराज किशोर, दीपक, ललित, देवेंद्र पंकज, बब्लू, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed