फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shikshamitra said that the honorarium should not increase but the government should make a permanent solution

शिक्षामित्र बोले मानदेय न बढ़े पर स्थायी समाधान करे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra said that the honorarium should not increase but the government should make a permanent solution
संभल। समायोजन बहाल करने की मांग उठा रहे शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने के शासन के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। शिक्षामित्रों का कहना है कि समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्र लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार को चाहिए कि स्थायी समाधान किया जाए। जिससे शिक्षामित्रों के परिवार की गुजर हो सके। ऐसे मानदेय बढ़ाने से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। उनका कहना है कि बहाली की लड़ाई लड़ते लड़ते कितने शिक्षामित्रों की जान चली गई। इसके बाद भी सरकार ने समाधान नहीं किया। जबकि शासन स्तर से समाधान किया जा सकता है। दरअसल शासन की ओर से शिक्षामित्रों के एक हजार बढ़ाने जाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। जल्द मुख्यमंत्री इसके लिए घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

मानदेय बढ़ने की घोषणा की सूचना मिलते ही शिक्षामित्रों ने फिर से अपनी मांग को दोहराना शुरू कर दिया है। संभल जिले में करीब 1648 शिक्षामित्र हैं। अभी शिक्षामित्रों को दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। यदि मुख्यमंत्री एक हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा कर देंगे तो 11000 रुपये हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed