फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shamshuddin Raine says BJP and SP parties of liars

भाजपा और सपा झूठों की पार्टियां:शमशुद्दीन राईन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shamshuddin Raine says BJP and SP parties of liars
चंदौसी में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन व सांसद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। विधानसभा क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में संभल तिराहे पर बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि भाजपा व सपा झूठों की पार्टी है। पिछले दस साल के दोनों पार्टियों के कार्यकाल को जनता देख चुकी है। इनसे बचकर रहे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर चंदौसी विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में रणविजय के नाम की घोषणा की। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि प्रदेश में पिछले दस सालों में भ्रष्टाचार चरम हैं। कानून व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन

दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार हो रहे हैं। कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है। जनता ने 2007 से 2012 तक बसपा का शासन भी देखा है। पार्टी ने सभी वर्गो को बराबर सम्मान दिया। अपराधी घबराते थे। आम आदमी की सुनवाई होती थी। दबंग व अपराधी लोग अनुसूचित जाति के लोगों के साथ दुर्व्यवहार से घबराते थे। जानते थे, यदि उन्हें छुआ, तो बचाने वाला नहीं है।
विज्ञापन

पार्टी ने जरुरतमंद व दलितों को आवास दिलाने का काम शुरू किया था। चुनाव आने को है। बसपा की गिनती प्रत्येक विधान सभा में 40 से 50 हजार के बाद शुरू होती है। ऐसे में सभी के थोड़े सहयोग की आवश्यकता है। 50 साल कांग्रेस की हुकूमत रही,सपा ने लोहिया पार्क बनवाये, पर बसपा ने विरोध नहीं किया। बहन मायावती ने आंबेडकर पार्क व स्मारक बनवाये, तो सभी ने इसका विरोध किया। जोकि महापुरुषों के स्मारक थे। सपा ने मुसलमानों को 18 प्रतिशत रिजर्वेशन देने की बात कही थी। वह आज तक पूरी नहीं हुई। भाजपा ने झूठ के दम पर दिल्ली व लखनऊ में सरकार बना ली है। अब जनता जान चुकी है। यह लूटेरी सरकार नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनजी का संदेश लेकर आया हूं, रणविजय होंगे बसपा प्रत्याशी
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि वह बहनजी का संदेश लेकर आये हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में चंदौसी विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रणविजय होंगे। उन्हें भारी मतों से जिताये और बहनजी के प्रयास को सार्थक करें।
भाजपा सरकार को करना है बाहर : गिरीश चंद
सम्मेलन में बसपा के नगीना लोकसभा सांसद गिरीश चन्द ने कहा कि भाजपा सरकार को बाहर करना है। 2007 व 2012 के बाद सपा की सरकार में प्रदेश में गुंडाराज रहा। आप चाहते है कि सभी को सम्मान मिले, तो फिर से बसपा की बहन मायावती को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाना होगा।
छह जिलों से आये थे पदाधिकारी
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल के साथ अलावा बदायूं जनपद से भी पार्टी पदाधिकारी सम्मेलन में अपने निजी वाहनों से पहुंचे थे। चंदौसी विधान सभा क्षेत्र से पदाधिकारी ट्रैक्टर ट्राली से सम्मेलन में पहुंचे थे।
आपके बीच रहकर करूंगा सेवा : रणविजय
पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राईन के द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद रण विजय सिंह ने कहा कि बहनजी ने मुझ पर विश्वास जताया है और वह जनता के बीच सेवा के लिए आये हैं। वह सब लोगो के दुख सुख में साथ खडेंगे रहेंगे। विधान सभा के सभी गांव मे जाकर प्रत्येक वोटर व प्रत्येक बूथ पर जाकर मिलूंगा। सभी से सहयोग की अपेक्षा की है।

मंच पर ये रहे उपस्थित
पश्चिमी प्रभारी शमशुद्दीन राईन, नगीना सांसद गिरीश चंद्र, मंडल कॉर्डिनेटर व चंदौसी विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी डॉ. रणविजय सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल साजिद अहमद सैफी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एडवोकेट, ओमकार सिंह, रामकुमार, संजीव कुमार उर्फ बबलू, धर्मेंद्र कुमार, ताहिर हुसैन, ओमप्रकाश राव, शब्बू चौधरी, सुशील पाल, उमर इस्लाम, कपिल उर्फ सोनू, सोमपाल सिंह, रमेश चंद्र बादशाह, चेतन बाबू, जब्बार अहमद, शकील चेयरमैन, रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, संसार सिंह, उमेश सागर, जाफर मलिक, मुनव्वर उस्मानी, जमील अहमद, माजिद, बॉबी जाटव, हितेश गुरु, अनिल चौधरी, सुरेंद्र सिंह सागर, सतपाल कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed