{"_id":"62bf551b375ec21876200ec1","slug":"shadow-dark-in-25-villages-from-wednesday-night-responsible-sluggish-sambhal-news-mbd433262965","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार की रात से 25 गांवों में छाया अंधेरा, जिम्मेदार सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार की रात से 25 गांवों में छाया अंधेरा, जिम्मेदार सुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवांसा बिजली घर क्षेत्र के 25 गांव में बुधवार की रात 2:30 बजे से अंधेरा छाया हुआ है। संभल-पवांसा के बीच हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन में आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। इनवर्टर, मोबाइल स्विच ऑफ हो चुके हैं।
लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहकर भुगतना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि आएदिन हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन में आने से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। बुधवार की देर रात से हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन में चल रही है। लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। धान की फसल लगाने का समय चल रहा है। ऐसे में बिजली सप्लाई नहीं आने से धान की फसल में देरी हो रही है।
इन गांवों में छाया है अंधेरा
संभल। किसौली, अतरासी, रफीपुर, सिहोरी, अजीमाबाद, पवांसा, चिरौली भगवंतपुर, बिचपुरी, बंजरपुरी, मिलक सैंजना, शेरपुर की मढै़या, साकिन शोभापुर, सैंजना, अख्तयारपुर चौबे, बबैना, महोरा लखूपुरा, मुजफ्फरपुर, मिलक धुरैटा, चपतियों की मढैया, शेरपुर, विक्रमपुर तहरपुर, मिलक मऊभूढ़, धुरैटा, रसूलपुर धतरा, मऊभूढ़ में ब्रेकडाउन के चलते अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन
देररात हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन में है। पेट्रोलियम करने पर हयातनगर बिजली घर के नजदीक हाईटेंशन लाइन का केबल खराब था, जिसे बदलवा दिया गया है। इसके अतिरिक्त हाईटेंशन लाइन में फाल्ट है। जिसे लाइनमैन पेट्रोलियम कर सही कर रहे हैं। इसके बावजूद भी हाई टेंशन लाइन फाल्ट में रहती है तो शनिवार की सुबह को फिर से हाईटेंशन लाइन लाइनमैन से सही कराई जाएगी। जिसके बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकेगी।
अनिल कुमार, एसडीओ, सब डिवीजन पवांसा