फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shabbedari took place in Sirsi, poets presented their poems

Sambhal News: सिरसी में हुई शब्बेदारी, शायरों ने पेश किए कलाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shabbedari took place in Sirsi, poets presented their poems
सिरसी में हुई शब्बेदारी में कलाम पढ़ती अंजुमन। संवाद
सिरसी। मोहल्ला सादक सराय में इमाम बारगाह गर्वी में हुई शब्बेदारी में अंजुमनों ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

इमाम बारगाह में हुई मजलिस में मर्सिया चौधरी बबर अली और उनके साथियों ने पढ़ा। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना शमीम हैदर कुम्मी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला में इंसानियत का पैगाम देते हुए अपने परिवार के बच्चे, जवान बेटा और भाई कुर्बान कर दिया। मजलिस के बाद अंजुमन रौनके अजा की ओर से तरही शब्बेदारी प्रारंभ हुई, जिसमें अंजुमन गोहरे अजा ने कलाम पढ़ते हुए कहा ना बुझ सकेगा चराग यह जिक्रे कर्बला का हमेशा से आंधियों की सरहद के पार देखा। अंजुमन जुल्फकारे हैदरी ने कहा पानी बेचैन प्यास चैन से है सब्र का रंग यह नया देखा। अंजुमन हाशमी ने कहा इस तरह तीर को बेशीर ने हंस कर देखा

जैसे ख़ैबर में अली ने दर ए ख़ैबर देखा। इसके अलावा अंजुमन हुसैनी, शमीमे ईमान, बहारे अजा, हैदरी, गुलदस्ते हैदरी, गुंचाये इस्लाम, फेजे पन्जेतनी आदि ने भी कलाम पेश किए। संचालन इस्लाम सिरसवी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed