{"_id":"622cfaee00c3816f2b2d323e","slug":"seven-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-tractor-sambhal-news-mbd4214143185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डुप्पटा कला में खेलते समय सात वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वहीं चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर गुन्नौर सीओ डीके शर्मा रजपुरा थाना पुलिस के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की।
शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अवधेश का सात वर्षीय बेटा अनुराग अपने साथियों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए गांव के बाहर पहुंच गए। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।
हादसा देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण आ गए। पीड़ित परिवार को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। पुलिस तलाश कर रही है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि बालक कक्षा दो का छात्र था। गांव के ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करता था। अपने बहन-भाई में तीसरे नंबर का था। मां रुचि का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।