{"_id":"5b772fb842c79246494d27a9","slug":"seven-scorching-cylinder-bursts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से मासूम समेत सात झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटने से मासूम समेत सात झुलसे
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
संभल के बराह गांव में गैस सिलिंडर फटने के बाद का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र स्थित बराही गांव में शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे तेज धमाके के साथ अचानक रसोई गैस का सिलिंडर फटने से हादसा हो गया। इसमें मासूम समेत सात महिलाएं झुलसीं हैं। हादसा पीड़ितों को जिला अस्पताल लाया गया है। यहां से मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है।
बराही निवासी मुरादन के घर यह हादसा हुआ है। इस घर में मुरादन के साथ उसकी बहू शहाना, बेटी रूबी और नरगिस तथा शहाना के बेटे अमन, बेटी सिमरन भी रहते हैं। मुरादन का बेटा केरल में काम करता है। वह घर पर नहीं था।
मुरादन की बहू शहाना सुबह साढ़े छह बजे के करीब रसोई में चाय बनाने गई थी। चाय बनाने के लिए जैसे ही रसोई गैस चूल्हा जलाने को लाइटर जलाया तो आग की लपट उठी और वह चीख कर बाहर को दौड़ी। कुछ ही पल में आग की लपटें घर में फैल गईं और आग का शोर मचते ही आसपास के लोग दौड़े और लेकिन आग विकराल होने की वजह से कोई आग के करीब नहीं जा पा रहा था। पड़ोसी शरीफ ने हिम्मत दिखाई।
विज्ञापन
वह जब आग पर काबू पाने को घुसा तब तक घर में रखे लकड़ी के तख्त ने आग पकड़ ली और आग बढ़ती ही जा रही थी। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ अचानक सिलिंडर फटा और आग की लपटें काफी दूर तक गईं। इस आग में मुरादन उसकी बहू शहाना अपने ही अपने घर के दरवाजे के करीब थीं। दोनों झुलस गईं। इनके साथ आसपास पड़ोस की महिलाएं व एक मासूम भी झुलसा है।
शरीफ ने बताया कि हादसे में उसकी पत्नी शहनाज और बेटी गुलेमेहराज तथा पड़ोसियों में अनीसा पत्नी इस्लाम, निशा पुत्री सगीर, रहमत जहां पत्नी अस्मत झुलसी हैं। इसके बाद पूरा गांव एकत्र हो गया। बराही निवासी इरशाद ने वह सात बजे से 108 एंबुलेंस के लिए कॉल मिला रहा था पर कॉल नहीं लगी।
पहली काल 7.35 बजे सरकारी एंबुलेंस के लिए लग सकी। इस काल के बाद एंबुलेंस 40 मिनट देरी से 8.15 बजे आई। झुलसी हुई महिलाओं को संभल के जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में साढ़े नौ बजे प्राथमिक उपचार शुरू हो सका।
बाद में सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर गई थी। इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर पीड़ित परिवार गरीब है तो आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी जाएगी।