{"_id":"68af6913e955bb71f0090723","slug":"seven-players-from-the-district-made-it-to-the-moradabad-team-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-126323-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले के सात खिलाड़ियों ने मुरादाबाद की टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले के सात खिलाड़ियों ने मुरादाबाद की टीम में बनाई जगह
Thu, 28 Aug 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में रेफरी संजय गिरि व सचिव सुहैल अहमद ने खिलाड़ियों को ट्रायल लिया, जिसमें संभल जिले के बहजोई निवासी सात खिलाड़ियों ने मुरादाबाद की टीम में जगह बनाई है।
बुधवार को यह जानकारी कोच एकांश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में 55 किलो ग्राम भार वर्ग में वंश सागर व 60 किलो ग्राम भार वर्ग में दीपक राणा का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में 48 किलो ग्राम भार वर्ग में लवी, 57 किलो ग्राम भार वर्ग में रिद्धि जैन, 63 किलो ग्राम भार वर्ग में चंचल, 70 किलो ग्राम भार वर्ग में डोली और 78 किलोग्राम भार वर्ग में पायल यादव का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी सहारनपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।