फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Selected for Kalaram Yadav State Teacher Award

कालाराम यादव राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Selected for Kalaram Yadav State Teacher Award
Selected for Kalaram Yadav State Teacher Award - फोटो : CHANDAUSI
कालाराम यादव का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021 के लिए हुआ है। वह संभल की गुन्न्नौर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) फतेहपुर में सहायक अध्यापक हैं। पिछले दो वर्षों में विद्यालयों की प्रगति, स्वच्छता सर्वेक्षण, बच्चों की पढ़ाई, अन्य रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक का चयन हुआ है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) फतेहपुर में शिक्षा स्तर व शैक्षिक वातावरण छात्रों के अनुकूल है। शिक्षा विभाग की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया है। विद्यालय को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है और डीएम ने सम्मानित किया। विद्यालय में विज्ञान, भूगोल विषय को समझाने के लिए दीवारों पर चित्रकारी की गई है। ग्लोबल व लैब उपलब्ध हैं। स्कूल में पुस्तकालय बना हुआ है। इसमें पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा प्रतियोगिता परीक्षा, कहानी, प्रेरणादायक कहानी की किताबें उपलब्ध हैं। बच्चे खेलकूद, योग, प्रतियोगिता परीक्षा में जिला व राज्य स्तर पर चयनित हो चुके हैं। शिक्षक कालाराम को स्वयं जिला स्तर, शासन स्तर और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों की ओर से कार्यों को लेकर सम्मानित होते रहते हैं।
विज्ञापन

मैंने हमेशा विद्यालय के छात्रों को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास किया है। विद्यालय में नियमित रूप से योग अभ्यास भी कराया जाता है। उसी का यह परिणाम है। पुरस्कार प्राप्त होने पर अच्छा महसूस हो रहा है। इससे छात्रों को और बेहतर शिक्षा देने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाराम यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed