{"_id":"61804043628f3a6573296b75","slug":"seeing-the-lock-hanging-on-the-instrument-cooperative-society-the-farmers-demonstrated-sambhal-news-mbd408201332","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति पर ताला लटका देख किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समिति पर ताला लटका देख किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ओबरी। सरसों, आलू की बुवाई के लिए किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। सोमवार को मनोटा समिति पर खाद लेने पहुंचे करीब 100 से अधिक किसानों ने लंबे इंतजार के बाद भी ताला न खुलने से आक्रोशित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
असमोली विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित मनोटा साधन सहकारी समिति में सोमवार को किसान सुबह से ही खाद लेने पहुंचे गए थे। जब काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी ताले नहीं खुले तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि वह पिछले चार दिन से समिति पर खाद खरीदने को चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि समिति कर्मचारी देर सवेर अपने चहेते किसानों को खाद वितरण कर रहे हैं। सुबह से समिति पर खाद लेने पहुंचे किसानों को जब खाली हाथ लौटना पड़ा तो आक्रोशित किसानों ने समिति पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नरेश कुमार, सुधांशु, अरविंद कुमार, जाहिद हुसैन, मुशाहिद हुसैन, फखरुद्दीन, जाहिद, मोहम्मद अय्यूब, मेहंदी हसन, रामवती देवी, संजय, इब्ने हसन, नन्हें, रियासत, फारुख, सलीम आदि रहे। उधर, समिति के सचिव फूल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहकारी समिति महासंघ सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में आयुक्त व निबंधक कार्यालय सहकारिता के समक्ष एक नवंबर को धरने के कारण समिति बंद करने की पहले ही घोषणा हो गई थी, इस कारण समिति बंद रही।