{"_id":"62509392715d181ea10a1674","slug":"secondary-education-session-started-but-not-yet-received-guidelines-for-admission-chandausi-news-mbd4241293167","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा का सत्र शुरू, पर अभी तक प्रवेश के लिए नहीं मिले दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा का सत्र शुरू, पर अभी तक प्रवेश के लिए नहीं मिले दिशा-निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। माध्यमिक विद्यालयों का शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। जबकि विद्यालयों में प्रवेश और पढ़ाई को लेकर अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। जिससे चलते विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य पढ़ाई और प्रवेश को लेकर असमंजस में हैं। उनका कहना है कि नए शिक्षा सत्र को लेकर कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। बोर्ड परीक्षा के बाद प्रवेश कराए जाएंगे और पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
संभल जनपद में करीब 250 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से 70 विद्यालयों में यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। इनमें चार राजकीय इंटर कॉलेज, 34 अशासकीय सहायता प्राप्त और 32 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। वर्ष 2021-22 में कक्षा नौ से 12वीं तक करीब 95 हजार छात्र पंजीकृत हैं। अधिकांश शिक्षक यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बताया कि विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा चल रही हैं। प्रायोगिक परीक्षा भी कराई जाएंगी। इसके बाद बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन भी होगा। इनकी अभी तक कोई तिथि घोषित नहीं हुई है। साथ ही नए शैक्षिक सत्र का कलेंडर भी अभी प्राप्त नहीं हुआ है। नए सत्र में प्रवेश, पढ़ाई को लेकर कोई आदेश अथवा दिशा-निर्देश भी प्राप्त नहीं हुए हैं। अधिकांश विद्यालय अभी तक प्रवेश शुरू भी नहीं कर पाए हैं। जबकि शैक्षिक सत्र को एक अप्रैल से आरंभ मान लिया गया है।
अभी बोर्ड परीक्षा चल रही हैं। नए शैक्षिक सत्र का कलेंडर नहीं आया है। बोर्ड परीक्षा के बाद प्रवेश शुरू कराए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
सफिया अंजुम, प्रधानाचार्य श्री अक्रूरजी कन्यापाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी
शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। हर वर्ष शैक्षिक कलेंडर प्राप्त होता है, उसी के अनुसार प्रवेश व शिक्षण कराया जाता है। अभी शैक्षिक कलेंडर प्राप्त नहीं हुआ है। विद्यालयों में प्रवेश भी नहीं हो पा रहे हैं।
शिवेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संभल
बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने पर पूरा ध्यान है। शासन स्तर से नए शिक्षा सत्र के दिशा-निर्देश अभी जारी नहीं किए गए हैं। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक ही विद्यालयों में प्रवेश और पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
मनोज आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल