{"_id":"62a254c8971f4b0dd430fab2","slug":"sdm-raised-the-member-sitting-on-dharna-to-solve-the-problem-chandausi-news-mbd4309251169","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या के समाधान को धरने पर बैठे सभासद को एसडीएम ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या के समाधान को धरने पर बैठे सभासद को एसडीएम ने उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। नगर की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर पालिका सभासद स्टेशन रोड स्थित गांधी पार्क में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई अन्य लोगों ने उनके साथ बैठ कर धरने को समर्थन दिया। शाम को जानकारी होने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और धारा 144 लागू करा हवाला देकर धरना समाप्त करा दिया। सभासद ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
नगर पालिका पर धांधली से करोड़ों रुपये का बजट पास करने के आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे स्टेशन रोड स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका सभासद विमल कुमार पप्पू अनिश्चित कालीन धरने बैठ गए। सभासद ने बताया कि उनके वार्ड में पेयजल की समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। शुलभ शौचालय भी सफाई व्यवस्था के अभाव में खराब पड़ा है। समस्या की शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष से समस्या को दुरुस्त कराने की बात कही जाती तो वह बजट नहीं होने की बात कहती है। धरने के दौरान सभासद के कई साथ सभासद, शहर के नागरिक भी दिन भर बैठे रहे। शाम सात बजे एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ आलोक कुमार सिद्धू व प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार गांधी पार्क स्थित धरना स्थल पहुंचे और सभासद से वार्ता की। एसडीएम ने सभासद ने कहा कि वर्तमान में धारा 144 लागू है। धरने पर बैठने से पहले उनके द्वारा कोई ज्ञापन नहीं दिया गया है। इसलिए एक ज्ञापन में समस्या का उल्लेख कर उनके समाधान को चार दिन का समय देकर उन्हें सौंपे। उनके द्वारा समस्या का समाधान कराया जाए। अन्यथा की स्थिति वह धरने पर बैठ सकते हैं। इसके बाद सभासद द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। इस अवसर पर हेमेश सूरी, नईम मेम्बर, इफ्तेदार पाशा, सागर सूरी, राधेश्याम शर्मा, ब्रह्मोतार शर्मा, रमेशपाल शर्मा, राघव पाटिया, अनिल चौधरी, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।