{"_id":"61955798aa9826087b06245c","slug":"sdm-found-18-health-workers-absent-during-inspection-chandausi-news-mbd409793536","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान एसडीएम को अनुपस्थित मिले 18 स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान एसडीएम को अनुपस्थित मिले 18 स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
निरीक्षण के दौरान एसडीएम को अनुपस्थित मिले 18 स्वास्थ्य कर्मी
एसडीएम ने रिपोर्ट डीएम को भेजी, सफाई में सुधार के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। एसडीएम ने बुधवार की सुबह दस बजे सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, अन्य चिकित्सक सहित 18 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। हालांकि एमओआईसी बाद में सीएचसी पहुंच गए थे। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
बुधवार की सुबह एसडीएम राजपाल सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चैक किया। उस समय तक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सक डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. विपिन सागर, नेत्र विभाग से नवेंद्रपाल सिंह, लैब टेक्नीशियन अजयपाल सिंह, एक्सरे टेक्नीशियन भुजवीर सिंह, एएनएम शोभा शर्मा, देवेंद्र प्रयास गुप्ता, कल्पना भारती, सैनू गुप्ता, चंचल कुमारी, एलटी टीबी सचिन, भूपेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, एचआईवी काउंसलर गिरिजा शंकर जोशी, एलटी अर्पित सोलंकी, फिजियोथैरेपिस्ट गौरव बंसल अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएचसी की सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरवेंद सिंह मौके पर पहुंच गए। पर इससे पूर्व ही एसडीएम ने उनकी अनुपस्थिति लगा दी थी। उन्होंने एमओआईसी को सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिये। मरीजों से हाल चाल जाना। अधिकांश मरीज बुखार, वायरल व खांसी जुकाम से पीड़ित मिले। उन्होंने मरीजों की जांच कर उचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सीएचसी के अनुपस्थित 18 कर्मचारियों की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
डीएम के निर्देश पर सीएचसी का निरीक्षण गया था। निरीक्षण में चिकित्सकों सहित 18 कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। उनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। वही से कार्रवाई होगी। - राजपाल सिंह, एसडीएम चंदौसी।
विज्ञापन
------------------