{"_id":"68a4e4ecd486a740d20aaf69","slug":"sdm-caught-huge-amount-of-acid-in-two-houses-in-baghu-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122319-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसडीएम ने बाघऊ में दो घरों में पकड़ा भारी मात्रा में तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसडीएम ने बाघऊ में दो घरों में पकड़ा भारी मात्रा में तेजाब
विज्ञापन
बबराला (संभल)। गांव बाघऊ में मंगललवार की सुबह एसडीएम वंदना मिश्रा ने नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह और पुलिस के साथ छापा मारकर दो घरों से 140 से अधिक तेजाब से भरी कैन पकड़ीं। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पिकअप गाड़ी व तेजाब से भरी कैनों को बरामद कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में दर्जन भर से अधिक परिवार के गांव गांव-गांव फेरी लगाकर टॉयलेट सीट को साफ करने को लेकर तेजाब बोतल में भरकर बेचने का कार्य करते हैं। वहीं गांव निवासी दिल मोहम्मद व प्रमोद शर्मा अन्य जिले से तेजाब लाकर फेरी करने वाले लोगों को महंगा करके बेचने का कार्य करते हैं। बताया गया कि इन्हीं के द्वारा बहजोई धनारी सहित अन्य क्षेत्रों में भी तेजाब बिक्री किया जाता है।
मंगलवार की सुबह तेजाब से भरी पिकअप गाड़ी गांव बाघऊ में पहुंची तो ग्रामीणों ने बदबू आने के चलते विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची एसडीएम वंदना मिश्रा और नायब तहसीलदार की नेतृत्व में पुलिस ने दिल मोहम्मद के घर से 140 तेजाब व 73 खाली केन व गांव-गांव बिक्री करने के लिए एक लीटर वाली 202 खाली बोतल व प्रमोद शर्मा के घर से 58 तेजाब से भरी कैन बरामद की हैं। एसडीएम ने पिकअप गाड़ी व तेजाब को बरामद कर बबराला थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, अनुज कुमार, बबराला थाना प्रभारी रोशन सिंह, राजस्व निरीक्षक जाहरी सिंह सहित लेखपाल राजवीर, सोनू आदि थे।
-- -- -- -- --
तेजाब के कारोबार से बीमार हो रहे बच्चे और बुजुर्ग
मोहल्ले व गांव वासियों ने बताया कि ज्यादातर लोग गांव में तेज की बोतलें बनाकर गांव-गांव बेचने का कार्य करते हैं। जो शाम को बोतलों को भरते समय मोहल्ले में धुएं व दुर्गंध से बच्चों व बड़ों को फेफड़े व सांस, बाल सफेद होने की बीमारी बन रही है। लोगों ने कई बार इसका विरोध किया है लेकिन कोई कार्रवाई इनके खिलाफ नहीं की जाती है। जबकि बीच बस्ती में यह तेजाब का कारोबार बड़े स्तर पर किया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
सूचना पर गांव में आकर घरों में छापा मारा गया। जिसमें भारी मात्रा में दो घरों तेजाब से भरी व खाली केन बरामद की हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगे भी गांव में घरों की तलाशी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - वंदना मिश्रा, एसडीएम गुन्नौर