{"_id":"620a1562d3ece845a45c7c74","slug":"scuffle-between-two-army-personnel-and-police-happened-in-sambhal-gunnaur-assembly-during-up-election-phase-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: सेना के दो जवान और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: सेना के दो जवान और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर हुआ विवाद
Mon, 14 Feb 2022 02:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:23 PM IST
सार
संभल के गांव घोंसली सराय में मतदान करने के लिए आए दो सेना के जवानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। मोबाइल ले जाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामले में एक सिपाही घायल हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली सराय में मतदान करने पहुंचे दो सेना के जवानों का पुलिस के साथ विवाद हो गया। इस मामले में एक पुलिस का सिपाही गिरकर घायल हो गया। दोनों जवान सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थाना जुनावई क्षेत्र के गांव घोंसली सराय में बूथ संख्या 429-430 पर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा था। सुबह करीब 11 बजे दोनों सगे भाई पप्पू यादव और योगेंद्र सिंह बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर वहां तैनात सिपाहियों ने उन्हें रोका। इसके लिए दोनों नहीं माने। इस पर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने उन्हें मोबाइल स्विच ऑफ करके बूथ के अंदर जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक पवनकुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोबाइल साथ ले जाने पर दोनों भाईयों को बूथ से बाहर निकाल दिया। बूथ कक्ष से बाहर आने पर दोनों भाईयों ने विरोध किया और वहां नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान धक्कामुक्की भी देखने को मिली और एक सिपाही नीचे जमीन पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। बूथ पर खड़ी आरोपियों की बुलेट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही थाना प्रभारी ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घर व कई जगह दबिश दी है। अभी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन