फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   scorching sunlight caused people to bother

मौसमः चिलचिलाती धूप ने लोगों को किया परेशान

Tue, 29 May 2018 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 29 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
scorching sunlight caused people to bother
सोमवार को स्टेट बैंक रोड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज सोमवार को एक बार फिर से तल्ख हो गया। धूप में तेजी से पारा चढ़ा तो गर्मी ने जमकर कहर बरपाया। लोग भीषण गर्मी और उमस से दिन भर पसीने में तर नजर आए। युवाओं ने भीषण गर्मी से निजात के लिए स्विमिंग पूलों में जाकर मौज मस्ती की।    
विज्ञापन

  
 सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज गर्म था। चिलचिलाती धूप ने दिन भर लोगों को परेशान किया। पारा चढ़ा तो गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। घर और बाहर तापमान की तल्खी ने लोगों को जमकर परेशान किया। कूलर पंखे की हवा बेअसर दिखाई दी। लोगों ने गर्मी से निजात के लिए मशक्कत की। तमाम लोग दोपहर में घर में कैद रहे। 
विज्ञापन

 
शाम के समय बेहद जरूरी काम निपटाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। बाजार में भी गर्मी का कहर साफ नजर आया। दुकानों पर गर्मी के चलते सन्नाटे का असर दिखा। कोचिंग के लिए आने जाने वाले छात्र-छात्राओं ने सन ग्लास, नकाब आदि का सहारा लिया। झुलसाने वाली धूप से बचने के लिए लोग छाते का सहारा लेते भी नजर आए। भीषण गर्मी के बीच रोजेदारों की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed