फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Schools will open from today, admission will be available with masks and sanitizers

आज से खुलेंगे स्कूल, मास्क और सैनिटाइजर के साथ मिलेगा प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Schools will open from today, admission will be available with masks and sanitizers
संभल/चंदौसी। जिले के सभी कक्षा नौ से 12 तक और डिग्री कॉलेज सोमवार से निर्धारित समय से खुलेंगे। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। मास्क और सैनिटाइजर के साथ ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को विद्यालय प्रधानाचार्यों का कहना है कि बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित थी। अधिकांश पाठ्यक्रम पूरा हो गया है। जो रह गया है, उसे जल्द पूरा कराया जाएगा। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन होगा। छह फीट की दूर पर छात्राओं को बैठाया जाएगा और स्कूल में प्रवेश से पहले सभी बच्चों के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की कक्षाएं संचालित होगी। इसके लिए कक्षाओं को सैनिटाइज करा दिया गया है। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय का संचालन होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, प्रधानाचार्य एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी
विद्यालय खोलने का आदेश देकर सरकार ने अच्छा निर्णय लिया है। इससे छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आई समस्याओं का समाधान हो जाएगा तथा प्रयोगात्मक परीक्षा भी समय से हो जाएगी।
सोफिया अंजुम, प्रधानाचार्य श्री अक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, चंदौसी
कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालयों का संचालन होगा। इस संबंध में विद्यालयों को पहले ही निर्देशित कर दिया गया था। सोमवार से कक्षा नौ से ऊपर के सभी विद्यालय संचालित होंगे।

मनोज कुमार आर्य, डीआईओएस संभल
सोमवार से कक्षा नौ से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी माध्यमिक स्कूल, विश्वविद्यालय और डिग्री कालेजों को खोलने के आदेश शिक्षा विभाग को भेज दिए गए हैं। अभी तक यहां आनलाइन कक्षाएं चल रही थी, लेकिन अब कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि अभी कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे।
संजीव रंजन डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed