फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   schooli bachchon ne gullak se rupaye nikale, bank men kiye jma

स्कूली बच्चों ने गुल्लक से रुपये निकाले, बैंक में किए जमा

Thu, 01 Dec 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 01 Dec 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पवांसा स्थित सिल्बर स्टोन में पढ़ने वाले कक्षा आठ के तरुष प्रताप सिंह व प्रियांशु राघव ने आज अपनी गुल्लक फोड़कर 1500 रुपये निकाले। उन्होंने प्रथमा बैंक पर पहुंचकर 1500 रुपये बैंक में जमा किए। बच्चों ने बताया कि उनके स्कूल के अध्यापकों के द्वारा जागरूक किए जाने बाद अपनी गुल्लक के रुपये बैंक में जमा किए है। शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार अनुरागी ने बताया कि बच्चों को खाता बैंक में है। उनकी जागरूकता को देखकर उनके पैसे खाते में जमा कराए गए हैं। 1500 रुपये की छोटी करेंसी से बहुत समस्याएं खत्म नहीं होंगी। लेकिन बच्चों की ये पहल बड़ों के लिए मिसाल है।

वाह शर्मा जी! छोटे नोट देकर 300 लोगोंं की दिक्‍कत दूर की
जुनावई (संभल)। लोग नोटबंदी के बाद नगदी न मिलने से जूझ रहे हैं। तमाम लोग सरकार को घेरने में लगे हैं। ऐसे में कई ऐसे लोग भी हैं जो लोगों की सहायता को आगे आ रहे हैं। अब जुनावई में एक व्यापारी ने छोटी करेंसी बैंक में जमा कराई। बैंक के पास कैश नहीं था, छोटी करेंसी मिलने के बाद 300 लोगों को भुगतान संभव हो सका। 
विज्ञापन



जुनावई एसबीआई के शाखा प्रबन्धक भीमसिंह ने बताया जुनावई कस्बे में रहने वाले खाद दुकानदार मुकेश चन्द्र शर्मा ने बैंक  को 8.21 लाख रुपये बैंक में जमा कराए। बैंक धन के अभाव में खाताधारकों को भुगतान नहीं कर पा रहा था। छोटी करेंसी का कैश आने के बाद बैंक ने 300 ग्राहकों को इसका भुगतान किया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद एटीएम में कैश को डाला गया। जिसके बाद छह लाख रुपये की नगदी एटीएम से निकाली गई है। ग्राहकों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से ग्राहक खाली हाथ लौट रहे थे। उनके सामने नगदी की समस्या थी। व्यापारी मुकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि व्यापार के माध्यम से छोटे नोट इकट्ठा हो रहे थे। इन्हें लोगों को सहयोग के लिए बैंक को दिया गया। जिससे क्षेत्र के लोगों को सहायता मिली। आगे भी ऐसा कार्य करते रहेंगे। जिनके पास ऐसी छोटी करेंसी है वह भी सहयोग को आगे आएं तो लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed