फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   School management accused of boycotting nationality, demand for investigation action

स्कूल प्रबंधन पर राष्ट्रीयता के बहिष्कार का आरोप, जांच कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
School management accused of boycotting nationality, demand for investigation action
चंदौसी। चंदौसी अभिभावक संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर एक स्कूल प्रबंधन पर राष्ट्रीयता के बहिष्कार का आरोप लगाया है। साथ ही जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन पर धर्म विशेष का प्रचार-प्रसार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चंदौसी अभिभावक संघ का आरोप है कि मुरादाबाद रोड स्थित ईसाई मशीनरी द्वारा एक विद्यालय संचालित किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीयता का बहिष्कार किया जा रहा है। विद्यालय में प्रधानाचार्य कक्ष में देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों के चित्र नहीं लगाए गए हैं तथा विद्यालय परिसर में एक ही धर्म विशेष का पूर्णतया प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विद्यालय में राष्ट्र ध्वज भी नहीं लगाया गया है, जबकि विद्यालय में 95 प्रतिशत हिंदू छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा एक धर्म विशेष का अनुरूप संचालित करके छात्र-छात्राओं को धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है। जिसका प्रमाण प्रधानाचार्य कक्ष में एक धर्म विशेष के चित्रों का होना है। संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कौशल किशोर वंदेमातरम, अनुज वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल, ऋषभ रस्तोगी, शाह आलम मंसूरी, अभिनव शर्मा, अभय गुप्ता, राजकुमार ठाकरे, यश मदान, गौरव गोयल, तरुण कुमार नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed