फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   scam in devlopment work in sambhal village

शौचालयों में हुए भ्रष्टाचार की जांच दबाने का आरोप, सीएम से शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
scam in devlopment work in sambhal village
संभल (मढ़न) असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने गांव के विकास कार्यों में हुए गबन की जांच दबाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक पड़ताल में 45 लाख रुपये का गबन सामने आया। इसके बाद अंतिम जांच नहीं कराई गई। जबकि पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जांच दोबारा से करने के लिए कहा गया था लेकिन अब तक जांच अधिकारियों ने जांच नहीं की है। इसलिए अगली कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दरअसल इस जांच की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के एई को दी गई थी। उन्होंने अपनी जांच में 45 लाख रुपये का गबन दर्शाया और जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी लेकिन पंचायत राज अधिकारी ने यह कहकर जांच वापस कर दी कि इसमें बिंदुवार जानकारी स्पष्ट नहीं है। इसलिए फिर से जांच कराई जाए। लेकिन जांच अधिकारियों ने फिर से जांच नहीं की। सोमवार को हुई शिकायत में गांव भैंसोड़ा निवासी पंकज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर तीन बार चक्कर लगाए तो जांच अधिकारियों ने शुरू कराई थी। उससे पहले दस से ज्यादा शिकायतें मंडलायुक्त मुरादाबाद से की गई थीं। लेकिन अब फिर से जांच को दबा दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि गांव में बने शौचालयों में घपलेबाजी की गई। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट में ही 375 शौचालय जमीन पर नहीं मिले जबकि भुगतान इन शौचालयों का हो गया है। इन शौचालयों का ही गबन 45 लाख रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इसके अलावा कई निर्माण कार्य में घपलेबाजी की गई। उन बिंदुओ की भी जांच हो जाए तो यह गबन काफी बड़ा निकलेगा। गामीणों का कहना है कि 14 महीने बाद भी जांच का निष्कर्ष नहीं निकला है। इसी क्रम में शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं में पंकज सिंह, गजेंद्र सिंह, नीलेश कुमार, रजिया देवी, मुनेश कुमार, रूद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed