फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sapa protest in sambhal for cm

मुख्यमंत्री की सभा में विरोध जताने जा रहे सपाइयों को पुलिस और प्रशासन ने रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
sapa protest in sambhal for cm
संभल के चौधरी सराय में सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां को सीओ केके सरोज पकड़ के ले जाते हुए? - फोटो : SAMBHAL
संभल। मुरादाबाद आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने के लिए संभल से सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता निकले तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया। मुख्यमंत्री के रवाना होने की सूचना मिलने पर सपाइयों को छोड़ा गया। इसके बाद सपाइयों ने उप जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिसमें कई समस्याओं से अवगत कराया गया है। इस बीच काफी हंगामे भरा माहौल नजर आया। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। रविवार को मुरादाबाद पुलिस लाइन आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने के लिए संभल से निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां कई गाड़ियों से निकले तो पुलिस ने घेराबंदी कर ली और चौधरी सराय पुलिस चौकी में कई घंटे नजरबंद किए रखा।
विज्ञापन

दरअसल सपाइयों के विरोध जताने की जानकारी शनिवार की रात को प्रशासन को हो गई थी। प्रशासन को सूचना मिली थी कि सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को मुरादाबाद में काले झंडे दिखाएंगे और सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विरोध को जताने के लिए मुख्यमंत्री के सामने ढोल ताशे बजाकर जन समस्याएं उठाने का भी एलान किया गया था। रविवार की सुबह जब सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवाना हुए तो पुलिस और प्रशासन ने उन्हें संभल में ही रोक लिया।

काफी खींचतान की गई। लेकिन पुलिस ने सपाइयों को नहीं जाने दिया और पुलिस चौकी में बैठा लिया। दोपहर 12 बजे के बाद जब प्रशासन को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद रवाना हो गए हैं तो सभी सपाइयों को पुलिस चौकी से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed