फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sapa leader, thief,20lakh

सपा की महिला नेता के घर सेे 20 लाख का सामान चोरी

Sun, 07 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 07 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
sapa leader, thief,20lakh
चंदौसी में सपा नेता के आवास पर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान देखते परिजन। - फोटो : amar ujala
सपा की महिला नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बीएमजी इंटर कॉलेज में इतिहास की प्रवक्ता पुष्पा चौधरी पत्नी वेदप्रकाश के घर को चोरों ने शनिवार को निशाना बना डाला। वारदात के वक्त दंपति बेटी के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुरादाबाद गया था। पीड़ितों के मुताबिक, चोर घर से एक लाख रुपये, गहने, एक रिवाल्वर समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। दरवाजों के तालों को तोड़कर चोर घर में घुसे थे।        
विज्ञापन


नगर के शक्तिनगर की रहने वाली सपा नेता पुष्पा चौधरी पत्नी वेदप्रकाश अपनी बेटी डा. रिनी चौधरी के उपचार के लिए शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे मुरादाबाद गईं थीं। दोपहर करीब 02:57 बजे कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने डा. रिनी के मोबाइल पर घर के ताले टूटने की सूचना दी। सपा नेत्री पुष्पा चौधरी, पति वेदप्रकाश और बेटी रिनी चौधरी आनन फानन में शाम करीब पांच बजे घर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दरम्यान घर के मुख्य दरवाजे समेत भीतर के दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों में रखी दोनों सेफ को भी तोड़ा गया था। सेफ में रखे गहने, एक लाख रुपये और रिवाल्वर को चोर ले गए। गृहस्वामी वेदप्रकाश ने बताया कि चोर रिवाल्वर समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed