फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sanjay Gupta became the district president of Vyapari Suraksha Forum Sansthan

Sambhal News: व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के संजय गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Gupta became the district president of Vyapari Suraksha Forum Sansthan
संभल में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में बोलते दीपक गुप्ता। 
संभल। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान बैठक माथुर वैश्य धर्मशाला में हुई। बैठक में संस्थान के जिलाध्यक्ष बनाए गए संजय गुप्ता पोली को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि संस्थान व्यापारियों के लिए जी जान से जुटकर कार्य करेगा। बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता दीपेश गुप्ता, मुख्य अतिथि अरविंद अरोरा रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष बने संजय गुप्ता पोली को बधाई देते हुए व्यापारी एकता के लिए आह्वान किया। राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल का आभार व्यक्त किया। कहा गया कि व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापारियों के लिए जी जान से जुट कर कार्य करेगा। व्यापारी सुरक्षा फोरम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हमेशा व्यापारियों के लिए संघर्ष करता रहा है। पिछले 20 वर्षों से भी अधिक के समय से लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

कहा कि संभल में कार्यकारिणी बनाकर के पूरे जिले में व्यापारियों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जाएगा ताकि व्यापारी एकता कायम रह सके और व्यापारियों का शोषण न हो। इस दौरान दीपक गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विवेकशील अग्रवाल, गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, टिंकू टंडन, बिट्टू चाहल, सौरभ त्यागी, अंकित त्यागी, राहुल शर्मा, अमर रस्तोगी आदि रहे। अध्यक्षता प्रवीण रस्तोगी गोपाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed