{"_id":"603e9fff8ebc3ee63965dcce","slug":"sampurn-samadhan-diwas-in-chandausi-chandausi-news-mbd38155196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में आई 109 शिकायतें, पांच निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में आई 109 शिकायतें, पांच निस्तारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस में अपर आयुक्त ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें आई, जिसमें राजस्व की पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
मंगलवार की सुबह तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव व एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने पहुंचकर शिकायतें सुनीं। इसमें साकेत कालोनी निवासी चंद्रपाल सिंह ने कालोनी में नगर पालिका की जमीन पर कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा आरोपियों को भूमाफिया घोषित करने की मांग की।
नगर पंचायत नरौली निवासी योगेश कुमार शर्मा व बृजेश कुमार शर्मा ने शिकायत कर अपने बड़े भाई पर प्लाट में हिस्सा मारने का आरोप लगाया। गांव बेहटा साहू निवासी शेर सिंह सागर ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव में हैंडपंप खराब होने पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हैंडपंप खराब होने पर ग्रामीणों को दूर जाकर पानी भर कर लाना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 31, पुलिस की 46, एलडीएम बैंक की दो, जिला प्रोवेजन अधिकारी की तीन, सीओ चकबंदी की छह, सीडीओ विद्युत की नौ, ईओ नगर पालिका की तीन, डूडा की दो डीसीओ व आपूर्ति विभाग की एक-एक, बीडीओ की पांच, शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक की एक शिकायत आई।
109 शिकायतों में से मात्र पांच राजस्व की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस अवसर पर सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार निश्चय कुमार सहित सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।