{"_id":"61747c60a41bf034e4317bc6","slug":"sambhal-while-playing-the-boy-fell-in-the-tube-well-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल : खेलते समय बालक नलकूप के हौज में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल : खेलते समय बालक नलकूप के हौज में गिरा, मौत
Sun, 24 Oct 2021 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)।
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:49 AM IST
सार
पिता ने बताया कि वह मंडी में काम पर थे। पत्नी खेत पर थी। तभी शिवा खेलते समय घर के निकट नलकूप के हौज तक पहुंच गया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : pixabay
विस्तार
खेलते समय बालक नलकूप के हौज में गिर गया जिससे हौज में डूबकर बालक की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसमपुर निवासी करीब तीन वर्षीय बालक शिवा पुत्र कुंवरपाल खेलते समय किसी तरह घर के निकट बने नलकूप के हौज में गिर गया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन समेत दूसरे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक को हौज से बाहर निकाला। तब तक मासूम बेहोशी की हालत में आ गया। आनन-फानन में परिजन बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मासूम की मौत की जानकारी मिलने पर पिता व मां समेत दूसरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पिता ने बताया कि वह मंडी में काम पर थे। पत्नी खेत पर थी। तभी शिवा खेलते समय घर के निकट नलकूप के हौज तक पहुंच गया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन